Homeदेशयुगयुगीन परम्परा को दिल्लीवासियों ने रखा कायम,देशभर में जमकर चली आतिशबाजी

युगयुगीन परम्परा को दिल्लीवासियों ने रखा कायम,देशभर में जमकर चली आतिशबाजी

पूरे देश में गुरुवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया लोगों ने जमकर आतिशबाजी चलाई और एकदूसरे को बधाई दी । उधर देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री के बावजूद लोगों ने युगयुगीन परम्परा को जीवित रखने को ज्यादा महत्व देते हुए जमकर पटाखे चलाये हालांकि इससे प्रदूषण बढ़ने की खबर है लेकिन पिछले  वर्ष की तुलना में इसमें कमी दर्ज की गई।

दीपावली    की रात राष्ट्रीय राजधानी में जमकर आतिशबाजी की गई जिससे धुंध छा गई।  शहर के प्रदूषण निगरानी स्टेशन के ऑनलाइन संकेतक ने हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ बताई क्योंकि शाम करीब सात बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा हवा में तेजी से बढ़ गई। यह कण श्वसन प्रणाली में चले जाते हैं और ब्लडस्ट्रेम में पहुंच जाते हैं। प्रदूषण का डेटा खतरनाक स्थिति में लगता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आर के पुरम निगरानी स्टेशन ने रात करीब 11 बजे पीएम 2.5 का स्तर 878 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 1,179 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर था। प्रदूषक ने 24 घंटे के दौरान सुरक्षा की सीमा का 10 गुणा तक उल्लंघन किया जो क्रमश: 60 और 100 होनी चाहिए थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments