भोपाल /सतपुड़ा चलचित्र समिति द्वारा आयोजित 115 फिल्म आस्वादन कार्यक्रम में आशीष बाथरी की फिल्म “लोन-आसान दरों पर” और चक्षु शर्मा की फिल्म “ध्रुव तारा” का प्रदर्शन किया गया।
15 फ़िल्म फेस्टिवलों में अवार्ड से सम्मानित लोन, समाज को सस्ते लोन से आगाह करती है, राहुल तिवारी की सजीव अभिनय से सजी फ़िल्म दर्शको को यह सोचने पर मजबूर करती है, कि सस्ते लोन के मायाजाल में नही फसना चाहिए।
चक्षु शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म “ध्रुव तारा” हिमाचली बैकग्राउंड में ध्रुव और तारा के किरदारों के रूप में देश के सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है।
फ़िल्म प्रदर्शन के बाद फिल्म के निर्देशक आशीष बाथरी और अभिनव से दर्शको ने फिल्म के रचनात्मक और तकनीकी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सतपुडा चलचित्र समिति के अध्यक्ष लाजपत आहूजा, माखन लाल चतुर्वेदी रा.प.विवि के प्राध्यापक श्री लोकेन्द्र सिंह एवं भानु मित्रा, फ़िल्म निर्देशक शिवम भावसार, मयंक शर्मा, विजय तिवारी, यूनस खान के साथ फिल्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
ग्वालियर शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल की अवार्ड प्राप्त फिल्मों लोन और ध्रुव तारा का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES