भोपाल: बीते महिनो प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की तरह आईएएस अफसरों को भी ज़िलों की ज़िम्मेदारी दी थी। आईएएस अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जिले का दो माह में कम से कम एक बार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है।इनमें कुछ अफसरों के ज़िले का प्रभार बदल दिया गया है और कुछ के प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ को प्रभार मुक्त किया गया है।
नया बदलाव
संजय दुबे भिंड की जगह जबलपुर के प्रभारी सचिव होंगे
पंकज राग बड़वानी की जगह निवाड़ी के प्रभारी सचिव होंगे
रमेश थेटे निवाड़ी की जगह बड़वानी के प्रभारी सचिव होंगे
नरेंद्र सिंह परमार को भिंड, अलका श्रीवास्तव को दमोह का प्रभारी सचिव बनाया गया
पल्लवी जैन गोविल सतना के स्थान पर मंडला की प्रभारी सचिव होंगी
राघवेंद्र सिंह को मण्डला के जगह सतना ज़िले की ज़िम्मेदारी
आई पी सी केसरी, फैज़ अहमद किदवई को प्रभार मुक्त किया गया