Homeदेशकिरण बेदी ने जारी किया गलत वीडियो

किरण बेदी ने जारी किया गलत वीडियो

पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने आज  ठुमके लगाती एक वृद्ध महिला का वीडियो जारी किया उन्होंने अपने ट्वीट में इसे मोदी की मां बताकर लिखा कि वह दिवाली के जशन में गरबा कर रहीं हैं । बाद में जब इस वीडियो पर बवाल मचा और यह सामने आया कि वह मोदी की मां नहीं हैं तो बेदी ने इसपर खेद भरे लहजे में सफाई दी।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर पर शेयर किया एक वीडियो चर्चा में है.

इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग महिला गुजराती गाने पर नाचती हुईं दिख रही हैं.

किरण बेदी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, ”97 साल की उम्र में दीपावली की स्पिरिट. ये नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी हैं, वो अपने घर पर दिवाली मना रही हैं. ”

किरण बेदी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों का कहना है कि इस वीडियो में दिख रही बुज़ुर्ग महिला मोदी की मां नहीं हैं.

किरण बेदी ने इस ट्वीट पर खिचाई के चार घंटे बाद सफाई पेश की. किरण ने लिखा, ”मुझे गलत पहचान बताई गई. लेकिन इस शक्तिशाली मां को मैं सलाम करती हूं. उम्मीद करती हूं कि मैं जब 96 साल की होऊंगी, तब मैं उनके जैसी हो पाऊंगी.

इस वीडियो को अगर यू-ट्यूब पर सर्च करें तो ये बीते महीने में दो अलग चैनलों से अपलोड हुआ था.

एक वीडियो 30 सितंबर और दूसरा तीन अक्टूबर को अपलोड हुआ था. इन वीडियो के कैप्शन में कहीं भी इस महिला के मोदी की मां होने का कैप्शन में ज़िक्र नहीं है.

दूसरा किरण बेदी अपने ट्वीट में इस वीडियो के लिए इशा फाउंडेशन के सदगुरु शुक्रिया कहती हैं. लेकिन अगर किरण बेदी के मेंशन किए ट्विटर अकाउंट पर जाएं, तो वहां ये वीडियो नहीं मिलता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments