Homeदेशदिवाली के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने गोशाला में किया...

दिवाली के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने गोशाला में किया गो पूजन

भारत सरकार के ग्रामीण विकास , पंचायती राज एवं खनन मंत्री श्नरेन्द्रसिंह तोमर ने भारतीय परम्पराओं में नया आयाम जोड़ते हुए अभिनव-दीपावली मनाई । उन्होंने अपनी पुत्री निवेदिता सिंह के साथ गौ-पूजन किया , गौमाता की आरती उतारी और गाय-बछडों को चारा खिलाकर गौशाला में हजारों दीप प्रज्जवलित किये ।
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर अपनी पुत्री कुमारी निवेदिता के साथ दीपावली की शाम गोधूलि-बेला में मुरार के लालटिपारा स्थित नगर निगम की गौशाला में पहुँचे । अपनी पुत्री के साथ सबसे पहले उन्होंने गौ-पूजन किया । गाय-बछड़ों को अक्षत-कुमकुम का तिलक लगाया, आरती उतारी और पिता-पुत्री ने अपने हाथों से गाय-बछड़ों को हरा चारा खिलाया ।
बताना मुनासिब होगा कि नगर निगम की लालटिपारा स्थित गौशाला में साढ़े पांच हजार से भी अधिक गायों के रखने और उनकी सेवा-सुश्रुषा की व्यवस्था है । गौशाला में दीप-प्रज्जवलित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने गाय-बछड़ों के रखरखाव और चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन भी किया । गौशाला के इंतजाम को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर जोर देते हुए श्री तोमर ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौमाता का महत्व हमारी अपनी माता से कतई कम नहीं है इसलिए गौमाता की सेवा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए ।
श्री तोमर ने लगभग तीन घंटे तक गौशाला में रहकर गौ माताओं और गौ सेवकों के रहने, खाने-पीने के सामान व अन्य जानकार ली. नगर निगम के अधिकारियो को भूजल स्तर बनाये रखने की भी हिदायत दी
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने गौशाला मे बड़ी सख्या में गाय-बछड़े होने से गोवर गैस प्लांट का बडा़ प्रोजेक्ट लगाने की दिशा मे कदम उठाने पर भी जोर दिया, जिससे कि गौशाला में स्वयं की बिजली बनेगी और इसके दुरगामी परिणाम भी हमें देखने को मिलेंगे तथा आगे भविष्य के विकास कार्यों और आधुनिक बनाने के लिये गौ सेवको एवं निगम के अधिकारीयो चर्चा की ।
इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, भाजपा नेता अशोक जैन, उदय घाटगे,ओ.पी.शर्मा आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments