झारखंड एटीएस ने ओसामा बिन लादेन के वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के एक खूंखार आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मोस्ट वांटेड आतंकी के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्लीपर सेल की सहायता से देश को दहलाने वाले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। झारखंड एटीएस उससे अज्ञात स्थान पर रखकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। वह भारत में अलकायदा के लिए सक्रिय आतंकवादी के रूप में काम कर रहा था। वह देश के युवाओं को जेहाद के लिए तैयार करके पाकिस्तान में जेहादी ट्रेनिंग कैंपों में प्रशिक्षण के लिए भेजता था
एटीएस को बड़ी सफलता अलकायदा के एक खूंखार आतंकी कलीमुद्दीन को दबोचा
RELATED ARTICLES