Homeदेशजैश के निशाने पर मोदी-डोभाल, विदेशी खुफिया एजेंसी ने दिया हमले का...

जैश के निशाने पर मोदी-डोभाल, विदेशी खुफिया एजेंसी ने दिया हमले का इनपुट

चरमपंथी संगठन जैश ए मोहम्मद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को निशाना बनाने के लिए एक दस्ता तैयार कर रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक खुफिया तंत्र के सूत्रों ने बताया है कि जैश ए मोहम्मद जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने का बदला लेने के लिए ऐसा कर रहा है.

उनके मुताबिक आईएसआई का एक अधिकारी जैश से इस हमले के सिलसिले में संपर्क में है.

विदेशी खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित जैश के ऑपरेटिव शमशेर वानी और उसके हैंडलर के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट करके ये इनपुट दिया है.

इस इनपुट के मुताबिक सितंबर में एक बड़ा चरमपंथी हमला करने की तैयारी की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments