Homeदेशउपचुनाव परिणाम :यूपी और त्रिपुरा में BJP जीती, केरल में लेफ्ट और...

उपचुनाव परिणाम :यूपी और त्रिपुरा में BJP जीती, केरल में लेफ्ट और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा

नई दिल्ली /देश में चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई है। इन चुनावों में यूपी की हमीरपुर और त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर बीजेपी को जीत मिली है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा और केरल की पाला सीट पर एलडीएफ के मणि सी कप्पन ने जीत हासिल की है। यूपी की हमीरपुर सीट पर बीजेपी के युवराज सिंह ने 17,771 मतों से जीत हासिल की है। उधर, केरल के पाला सीट पर एलडीएफ के मणि सी कप्पन ने 2 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं,त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के युवराज को कुल 74,168 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे एसपी प्रत्याशी मनोज प्रजापति को 56,397 वोट मिले। इस सीट पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह चंदेल 110,888 वोटों के साथ विजयी हुए थे। इसके बाद एसपी के 62,233 वोटों के साथ डॉ. मनोज कुमार प्रजापति रहे थे। दोनों की जीत का अंतर 48,655 वोट था। हमीरपुर के अलावा त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर भी बीजेपी की मिनी मजूमदार को जीत मिली है। उधर, दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की देवती करमा को जीत मिली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments