महाबलीपुरमः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 2 बदे के करीब चेन्नई पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के भारत के फैसले पर द्विपक्षीय संबंधों में उतार-चढ़ाव की हालिया स्थिति के तुरंत बाद यह यात्रा हो रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल ने चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया.
वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक समिट के लिए करीब 24 घंटे की भारत यात्रा पर आये हैं. मेहमान राष्ट्रपति की अगवानी के लिए एक छोटा सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित किया गया. तमिलनाडु से करीब 50 किलोमीटर दूर पुरातनकालीन तटीय शहर महाबलीपुरम में यह समिट कुछ देर बाद होगी जो चीन के फुजियान प्रांत के साथ मजबूत व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के कारण अहम है.