Homeदेशदेशभर में करवाचौथ की धूम महिलाएं कर रही हैं जमकर खरीददारी

देशभर में करवाचौथ की धूम महिलाएं कर रही हैं जमकर खरीददारी

पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व महिलाएं हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। गुरुवार को करवा चौथ का पर्व होने के चलते बुधवार की शाम से लेकर आज सुबह से  महिलाएं  बाजार में जमकर खरीददारी कर रही हैं। सोलह शृंगार की वस्तुओं के अलावा करवों की खूब बिक्री हो रही है।

करवा चौथ का पर्व  होने के चलते  बाजार की रौनक बढ़ गई। महिलाओं के साथ-साथ युवतियां भी बाजार पहुंची और सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुओं के अलावा करवों की खरीददारी की। साड़यिों की दुकानों में भी खासी भीड़-भाड़ देखी गई। पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व देशभर में विशेष रूप से मनाया जाता है। महिलाएं सुबह उठकर व्रत रखती है और दिन-भर पकवान बनाने में जुटी रहती है। इसके अलावा शाम के समय सोलह शृंगार करती है। वहीं चांद निकलने के बाद छलनी में पति का दीदार कर व्रत तोड़ती है। इसके अलावा पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की कामना करती है। वहीं पति भी पत्नियों को कुछ न कुछ भेंट करते हैं। जिससे प्रेम का प्रतीक यह पर्व खुशियों के साथ मनाया जाता है। दुकानदार भी करवा चौथ होने के चलते महंगे दामों में वस्तुएं बेंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments