भोपाल /मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ने अमरीका के एक नाइट क्लब में सिर्फ़ एक रात में 11 लाख डॉलर खर्च किए. मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोप पत्र में यह कहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक़ चार्जशीट में पुरी के अलावा उनके सहयोगियों और मोजर बेयर इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड का भी नाम है, जहां वो कार्यकारी निदेशक थे.
एजेंसी का ये भी दावा है कि नवंबर 2011 से अक्टूबर 2016 के बीच पुरी का निजी खर्च 4.5 मीलियन डॉलर तक रहा.
आरोपपत्र में अनुमान लगाया गया है पुरी ने क़रीब आठ हज़ार करोड़ रुपए की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की. ईडी ने कहा है कि काले धन को सफेद करने के लिए ‘शेल कंपनियां’ बनाई गईं.