Homeप्रमुख खबरेंCAA के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ABVB व भाजयुमो के...

CAA के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ABVB व भाजयुमो के 100 युवा गिरफ्तार

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के देशभर में विरोध के बीच ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसके समर्थन में प्रदर्शन किया और रैली निकाली। चूँकि जिले में धारा 144 प्रभावी है इसलिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में फूलबाग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनका जुलूस निकालने का कार्यक्रम था लेकिन जिले मेनन धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस और प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी बावजूद इसके प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्ते से होकर रैली निकालते हुए  फूलबाग चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन किये जाने के आरोप में ABVP के प्रदेश मंत्री गौरव मिश्रा और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान सहित लगभग 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम होने के कारण फूलबाग परिक्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।  उधर  एक्ट के समर्थन में  प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है साथ ही इसे प्रदेश में लागू किये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments