Homeप्रमुख खबरेंजबलपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू, भोपाल में भी नमाज के बाद...

जबलपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू, भोपाल में भी नमाज के बाद सामूहिक उपद्रव की कोशिश

जबलपुर|  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जबलपुर में उपजे उपद्रव को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने शहर के चार थानों में अनिश्चितकालीन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही शनिवार को लगने वाले सभी शासकीय-अशासकीय स्कूल कॉलेज एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

दरअसल आज दोपहर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर कर उपद्रव करने लगे थे।इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया बदले में पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही बल प्रयोग किया। इस उपद्रव में पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं तो वही कई गाड़ियां भी पुलिस की क्षतिग्रस्त हुई है। इस उपद्रव को देखते हुए जिला दंडाधिकारी भरत यादव ने संपूर्ण गोहलपुर-हनुमानताल थाना तो वहीं कोतवाली थाना के मिलोनीगंज एवं अधारताल थाना के मेहरिया और आनंद नगर क्षेत्र में अनिश्चितकालीन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में इकबाल मैदान में एकत्रित हुए| इस प्रदर्शन को देखते हुए किसी प्रकार से स्तिथि न बिगड़े भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है|

शुक्रवार को नमाज के बाद जब मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ चौराहे पर आकार प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ा। इसके कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी|  सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यहां प्रदर्शन को रोक दिया और बेरिकेड लगा दिए|   पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा| वहीं पुलिस लगातार लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील कर रही है|

यह बात भी सामने आ रही है कि भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। भोपाल नगर निगम के फायर स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। कुछ लोगों को मोबाइल कंपनियों की ओर से मैसेज मिले हैं, जिसमें संदेश दिया गया है कि 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments