HomeBreakingप्रधानमंत्री ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक,CAA के विरोध में बिगड़ते माहौल पर...

प्रधानमंत्री ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक,CAA के विरोध में बिगड़ते माहौल पर चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. बैठक प्रवासी भारती केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. सूत्रों का यह भी कहना है कि मंत्रिमंडल की बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक में मंत्री आपस में चर्चा कर सकते हैं कि CAA के बारे में जनता तक बात कैसे पहुंचाई जाए.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक होगी, जहां मंत्रालय केे कामकाज की समीक्षा की जाएगी. पहले यह बैठक विज्ञान भवन में होनी थी. बैठक में मंत्री अपने-अपने मंत्रालय के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पीएमओ सभी मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा. माना जाता है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल में भविष्य तय होता है.

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन होते रहे. देश की राजधानी दिल्ली में जहां पुरानी दिल्ली के दरियागंज, जामा मस्जिद के इलाकों में उग्र प्रदर्शन हुए. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के संभल, लखनऊ, मुरादाबाद, गाजीपुर आदि जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments