Homeप्रमुख खबरेंपेट्रोल पंप पर खुलेआम धोखाधड़ी, कलेक्टर ने भी नहीं की कोई कार्रवाई

पेट्रोल पंप पर खुलेआम धोखाधड़ी, कलेक्टर ने भी नहीं की कोई कार्रवाई

देशभर में संचालित पट्रोल पम्पों पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने के तमाम मामले समय समय पर सामने आते रहते हैं अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पेट्रोल पम्प मालिक द्वारा चार सौ बीसी कर चूना लगाने का मामला खासा चर्चा में हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जिसके साथ यह ठगी की गई उसने सबूत सहित यह सारा प्रकरण ग्वालियर कलेक्टर के फेसबुक पेज पर बतोर शिकायत अपलोड किया बावजूद इसके चौबीस घण्टे से भी ज्यादा का समय गुजरने के बावजूद कलेक्टर ने इस शिकायत का न तो कोई संज्ञान लिया औऱ न ही इसका कोई उत्तर देने का शिष्टाचार ही दिखाया। यहां बताना उपयुक्त होगा कि ग्वालियर कलेक्टर अपने फेसबुक पेज पर बेहद सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इस प्रकरण में शहर भर से आ रही रोष भरी प्रतिक्रियाओं को भी नजरअंदाज कर दिया है।
यह सारा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित सी ए अरुण डागा के पुत्र शनिवार को ग्वालियर के विनयनगर स्थित शरद ऑटो मोबाइल पर पेट्रोल भराने गए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल फुल टैंक करने को कहा।
वह यह देख आश्चर्य चकित रह गए कि पट्रोल पंप का मीटर 12.29 की रीडिंग दर्शाने लगा ।ग्राहक ने जब यह आपत्ति उठाई कि मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक की केपेसिटी ही 10 लीटर की है फिर उसमें 12 लीटर से अधिक पेट्रोल कैसे आ सकता है।
पेट्रोल पंप संचालकों ने श्री डागा की बात झुठला दी बाद में श्री डागा वापस आ गए उन्होंने यह घटनाक्रम जब अपने पिता को बताया तो उन्होंने पेट्रोल पंप से प्राप्त रसीद मोटरसाइकिल कम्पनी द्वारा प्रमाणित 10 लीटर पेट्रोल टेंक की रशीद और उनके साथ हुई धोकाधड़ी को ग्वालियर कलेक्टर के फेसबुक पर बतौर शिकायत दर्ज किया। उन्हें विश्वास था कि फेसबुक पर रोजाना सक्रिय रहने वाले कलेक्टर साहब तुरन्त जांच कर कार्रवाई के निर्देश देंगे। परन्तु ऐसा नहीं हुआ।
उनके द्वारा ऐसा करते ही शहर के तमाम लोगों की आक्रोश भरी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। अधिकांश ने तो शहर में पेट्रोल पम्प संचालकों की जनता के साथ लगातार की जा रही धोखाधड़ी की ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट किया। यह क्रम पिछले 24 घण्टे से लगातार जारी है। इसके बावजूद ग्वालियर कलेक्टर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
धोखाधड़ी का शिकार हुए सी ए अरुण डागा ने shabdshaktinews को बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत भारत पेट्रोलियम कम्पनी को भी की है अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वे न्यायालय का सहारा भी लेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments