HomeBreakingअब शाहीन बाग के नजदीक फायरिंग करता हुआ युवक बोला इस देश...

अब शाहीन बाग के नजदीक फायरिंग करता हुआ युवक बोला इस देश में केवल हिंदुओं की चलेगी,गिरफ्तार

  • पिछले 48 घंटे में दूसरी बार फायरिंग
  • शख्स ने हवा में की फायरिंग, पकड़ा गया

सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक हमलावर ने वहां गोली चला दी है। इससे पहले जामिया के इलाके में एक नाबलिग ने फायरिंग की थी। जामिया के बाद अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में काफी ज्यादा महिलाएं शामिल हो रही हैं।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है. दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल है. पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.’ बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments