Homeप्रमुख खबरेंविजयी छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने पवैया से की सौजन्य भेंट

विजयी छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने पवैया से की सौजन्य भेंट

छात्रसंघ चुनाव में विजय का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं ने आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की इस अवसर पर महाविद्यालयों के नव नियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री पवैया ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे महाविद्यालयीन गतिविधियों के साथ साथ रचनात्मक कार्यों को भी प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि वे जनतांत्रिक तरीके से प्रबन्धन के बीच अपनी बात रखें उन्होंने कहा कि युवा व छात्र नेतृत्व विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया । श्री पवैया ने आव्हान किया कि आगे चलकर राजनीति सहित अन्य छेत्रों में अपने कार्यों से आलोक फैलाएं।उल्लेखनीय है कि लंबे अन्तराल बाद प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए गए हैं। 30 अक्टूबर को आये नतीजों में प्रदेश के 90 प्रतिशत महाविद्यालयों में भगवा छात्र संगठन ABVP ने जीत का परचम लहराया है। उसके प्रतिद्वंद्वी संगठन NSUI को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments