Homeदेशसुब्रमण्यम स्वामी ने आधार को देश के लिए खतरा बताया

सुब्रमण्यम स्वामी ने आधार को देश के लिए खतरा बताया

वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आधार को राष्ट्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। स्वमी ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार के हर सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य करने के फैसले को खारिज कर देगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ही आधार को अनिवार्य करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पांच जजों की बेंच का गठन किया था और स्वामी का यह बयान बेंच के गठन के ठीक दूसरे दिन ही आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं बहुत ही जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर इस बात की जानकारी देने वाला हूं कि आधार किस तरह से राष्ट्र के लिए खतरा है। मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट भी सरकार के इस फैसले को खारिज कर देगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments