नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को सामाजिक मुद्दों पर अक्सर बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है. हाल ही में वह दिल्ली के शाहीन के बाग में हो रहे सीएए कानून के विरोध को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं. इस बार अपनी बेबाकी को लेकर स्वरा मुश्किल में फंसती दिख रही हैं. स्वरा पर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने को लेकर याचिका दाखिल की गई है. स्वरा पर यह याचिका उत्तर प्रदेश के कानपुर न्यायालय में दाखिल हुआ है.
कानपुर न्यायालय में विजय बक्शी नाम के शख्स ने स्वरा पर यह याचिका दाखिल की है. स्वरा भास्कर पर याचिका में समाज में विद्वेष फैलाने, जाति-धर्म और समुदायों को बांटने का आरोप लगाया गया है. विजय बक्शी का कहना है कि स्वरा भास्कर अपने भाषणों और ट्वीट के द्वारा भारत सरकार, उच्चतम न्यायालय, सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं. जिससे समाज में भेदभाव पैदा हो रहा है.