नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम वो पहली टीम बन गई है जो फाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड के साथ होने वाला सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया जिसके बाद रिजर्व दिन न होने के कारण टीम इंडिया को सीधे फाइनल का टिकट मिल गया. इससे पहले 9 बजे टॉस होना था लेकिन बारिश के कारण उसे आगे बढ़ाकर 11 बजकर 6 मिनट कर दिया गया था. इसके बाद भी बारिश नहीं रूकी और अंत में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई.