Homeप्रमुख खबरेंऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा मेंआएंगे नज़र

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा मेंआएंगे नज़र

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भारतीय सिनेमा में नज़र आने वाले हैं. ये जानकारी खुद उन्होंने साझा की है.

डेविड वॉर्नर ने बताया है कि वो तेलुगु फ़िल्म ‘रॉबिनहुड’ के साथ अपना डेब्यू करने वाले हैं.

वार्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा , “भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं. शूटिंग का भरपूर आनंद लिया. रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं.”

शनिवार को फ़िल्म मेकर्स ने डेविड वॉरक्नर का स्वागत करते हुए उनका एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बाउंड्री से बॉक्स ऑफिस तक, इंडियन सिनेमा में डेविड वॉर्नर का स्वागत है.”

वहीं फ़िल्म में लीड रोल निभा रहे तेलुगु एक्टर नितिन ने एक्स पर लिखा , “बैटिंग से लेकर शूटिंग तक, क्रिकेट के मैदान से लेकर फ़िल्म के मैदान तक. स्वागत है भाई डेविड वॉर्नर.”

ये फ़िल्म 28 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होने वाली है.

इस फ़िल्म को वेंकी कुडूमुला ने डायरेक्ट किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments