तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए उसका पालन नहीं किया, जिसमें मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित मंदिर के पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर कार्तिगई दीपम जलाने का आदेश दिया गया था। इसके बजाय प्रशासन ने पहाड़ी पर उच्छि पिल्लैयार मंदिर के पास स्थित दीप मंडपम में ही शाम करीब 6 बजे धार्मिक दीप प्रज्ज्वलित किया।
तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर लंबे समय से विभिन्न समूहों के बीच विवाद चल रहा है। शीर्ष अदालत ने एक बार के विशेष उपाय के रूप में सिकंदर बादुशा दरगाह के पास स्थित दीपथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया था।
इस घटना क्रम के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है रुप्परनकुंद्रम और आसपास के क्षेत्रों में 5,600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए ।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को तिरुनेलवेली के पास हिरासत में लिया गया तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को भी रोका गया।
मदुरै जिले में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है
दीपथून पर दीप नहीं जलने के बाद विवाद और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
लोग सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं । उन्होंने कहा, “सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को उसी तरह धोखा दिया है, जैसे बच्चों को चॉकलेट देकर बहलाया जाता है।”
उन्होंने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त की पदोन्नति रोकने की मांग की। साथ ही न्यायिक निर्देशों के बावजूद कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखे गए लोगों को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
नागेंद्रन कानून मंत्री निर्मलकुमार पर न्यायपालिका का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया जा रहा । उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री का कर्तव्य है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करें।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने भी सरकार पर गठबंधन सहयोगियों को खुश करने के लिए अदालत के आदेश की अवहेलना करने और करोड़ों श्रद्धालुओं को निराश करने का आरोप लगाया।