अगली जनसुनवाई नारी सशक्तिकरण को लेकर होगी
ग्वालियर 25 नवम्बर 2026/सिंधी महापंचायत की जनसुनवाई आज श्री झूलेलाल धर्मशाला, माधवगंज में संपन्न हुई। जिसमें लगभग एक दर्जन प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।
गारबेज शुल्क, हाउस टैक्स पारिवारिक विवादों के प्रकरण के साथ ही दो छात्रों की फीस की व्यवस्था महापंचायत के द्वारा की गई। महापंचायत के अध्यक्ष कमल माखीजानी ने बताया कि इस अवसर पर
महापंचायत के पदाधिकारियों की एक बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी जनसुनवाई नारी शक्तिकरण को लेकर आयोजित की जाएगी। जिसमें समाज की महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारियां जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के माध्यम से दी जाएंगी। जिससे समाज द्वारा दी जाने वाली सहायता के अलावा वे अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार का सृजन करें।
आगामी जनसुनवाई में स्व सहायता समूह संचालित कर रही महिलाओं को भी आमंत्रित किया जायेगा जो कि गृह उद्योग के विभिन्न आयामों के संबंध में महिलाओं को मार्गदर्शन देंगी। ताकि गृह उद्योगणचलाने वाली महिलाओं को उनके प्रोडक्ट का उचित दाम उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापंचायत के संगठक पीतांबर लोकवानी, संयुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश पारप्यानी, सचिव गोपाल मोटवानी,
भगवान दास लखवानी, श्याम रोहिरा, दिलीप छाबड़ा, वासदेव जैसवानी नारायण बजाज आदि उपस्थित थे।