HomeBreakingमौके का फायदा उठाकर मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने वालों को...

मौके का फायदा उठाकर मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने वालों को नवागत कलेक्टर ने दी चेतावनी

ग्वालियर के नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज  पत्रकारों से चर्चा करते हुए केरोना वायरस से सावधान रहने व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने मौके का फायदा उठाकर मास्क व सेनेटाइजर को ऊंचे दामों में बेचने वाले व्यापारियों को भी चेतावनी दी की वह ऐसा न करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा चूंकि ग्वालियर दिल्ली के नजदीक है अतः यहां भी सावधानी की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग ने केरोना जांच की सभी व्यवस्था कर ली है साथ ही जरूरी दवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था है। यदि बीमारी के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और इलाज प्रारम्भ करें।

नवागत कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ,स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़ी तमाम सरकारी योजनाओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा की शुध्द के लिए युद्ध अभियान को कड़ाई से जारी रखा जाएगा उन्होंने माफिया के खिलाफ भी सख्ती से काम करने की बात कही ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments