अफवाहों पर ना दें ध्यान, सब्जी मंडी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें नहीं की जाएंगी बंद : कलेक्टर ग्वालियर l कोरोना संक्रमण को लेकर ग्वालियर वासियों में तरह तरह की अफवाहों के मद्देनजर व जरूरत से ज्यादा राशन व अन्य सामग्री के भंडारण को देखते हुए कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है, कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना देंl जिला प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी या अन्य आवश्यक वस्तुओं की बाजार व दुकाने बंद करने का किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया है l आम नागरिकों को खाने-पीने की वस्तुएं एवं अन्य आवश्यक सामग्री सामान्य तरीके से मिलती रहेगी l आम नागरिक आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक रूप से भंडारण ना करें शहर में किसी भी तरीके से आवश्यक सामग्री की कोई कमी नहीं आएगी l
ग्वालियर कलेक्टर ने शहरवासियों से कहा घबराएं नहीं बन्द नहीं होंगी दुकानें
RELATED ARTICLES