Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में 15 महीने में धड़ाम हुई कांग्रेस सरकार, कमलनाथ ने दिया...

मध्यप्रदेश में 15 महीने में धड़ाम हुई कांग्रेस सरकार, कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने पहले से लिखा हुआ बयान पढ़ा। सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल से मिलने के लिए 1:00 बजे का समय मांगा था ।  प्रेस को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा भाजपा सोचती है कि मेरे प्रदेश को हराकर यह लोग जीत जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। सबको याद रखना है आज के बाद कल आता है और कल के बाद परसों आएगा। मैंने तय किया है कि मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा हुआ बयान पढ़ा: 15 महीनों में मेरा प्रयास रहा कि हम प्रदेश की तस्वीर बदले। मेरा क्या कसूर था। इन 15 महीना मेरी क्या गलती थी। मेरे लगभग 45 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने हमेशा विकास में विश्वास रखा। जब तक केंद्र में था, मुख्य सरकार में था, मैं मंत्री था जितनी मदद हो पाई मैंने राज्य के लिए करने की कोशिश की। तारीख और समय गवाह है मुझे जनता ने 5 साल का मौका दिया था प्रदेश को सही रास्ते पर लाने के लिए। मध्य प्रदेश की तुलना छोटे राज्यों से नहीं बड़े राज्यों से हो। भारतीय जनता पार्टी को 15 साल मिले थे। मुझे पूरे 15 महीने नहीं मिले। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments