भोपाल /कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लागू है. सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. कल जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें.
उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई बड़े शहरों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है. कल भोपाल में 24 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. बता दें कि कल ही भोपाल में लंदन से लौटी एक लड़की का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला किया कोरोना से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 14616 पहुंच गई है. इसमें सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं. इटली में अभी तक 5461 कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इटली में 651 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं चीन में 3261, अमेरिका में 419, स्पेन में 1756, ईरान में 1685 और फ्रांस में 674 कोरोना के चलते मारे गए हैं. अमेरिका में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, 24 घंटे में 100 से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं. अमेरिकी सीनेटर रैंड पॉल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं अच्छी खबर ये हैं कि चीन के वुहान में लगातार पांचवें दिन कोई भी केस सामने नहीं आया है.कोरोना वायरस को लेकर देश में एक अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है। सोते हुए लोगों को फोन आ रहे हैं कि उठ जाओ वरना कोरोना वायरस बीमारी से पत्थर में तब्दील हो जाओगे। shabdshaktinewsआपसे अपील करता है कि ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा ना करें. घर पर रहें और समय समय पर अपने हाथ धोते रहें.