Homeप्रमुख खबरेंकलेक्टर ने फिर दी कालाबाजारियों को चेतावनी

कलेक्टर ने फिर दी कालाबाजारियों को चेतावनी

निर्धारित दर से अधिक दाम पर ना बेचे आवश्यक सामग्री, नहीं तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई

ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर शहर में लॉक डाउन किया गया है लेकिन आम  नागरिकों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है लेकिन शिकायतें आ रही है कि कई दुकानदारों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का विक्रय निर्धारित दर से अधिक दाम पर किया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने शक्ति करने के निर्देश दिए हैं ।  वही पुलिस प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा बनाई गई टीमें बाजार में भ्रमण  कर रही हैं।

कलेक्टर  कौशलेंद्र  विक्रम सिंह ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक सामग्री का वितरण निर्धारित दर के हिसाब से ही करें तथा अपनी दुकान के बाहर दर सूची आवश्यक रूप से लगाएं। यदि दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दाम पर कोई भी वस्तु बेचता हुआ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।  इसके साथ ही पुलिस प्रशासन एवं खाद्य विभाग की टीमों द्वारा द्वारा लगातार शहर में भ्रमण कर कर ऐसी दुकानों पर नजर रखी जा रही है।

वहीं कलेक्टर श्री सिंह ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि सामग्री का अनावश्यक रूप से भंडारण ना करें । शहर में किसी भी प्रकार से आवश्यक सामग्री की कमी नहीं आने दी जाएगी, जितनी आवश्यकता हो उतनी ही खाद्य सामग्री का क्रय करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments