Homeप्रमुख खबरेंअब 20 सेकेंड में होगा कोरोना वायरस का खात्मा

अब 20 सेकेंड में होगा कोरोना वायरस का खात्मा

ग्वालियर में भी की जा सकती है इस प्रकार की शुरुआत

भोपाल: भोपाल में बनी फुल बॉडी डिसइंफेक्शन टनल, 20 सेकंड में मारेगी वायरस पुराने भोपाल की एक तंग गली में दुकानदार आशीष जैन ने इस डिसइंफेक्शन टनल को बनाया है. आशीष जैन के मुताबिक, जब उन्होंने मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखा तो वहां से इस तरह की मशीन बनाने का विचार आया. इसके बाद उन्होंने भोपाल नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर हबीब उर रहमान की मदद से इस फुल बॉडी सैनिटाइजेशन टनल का निर्माण किया खास बात यह है कि बाजार में इस तरह की मशीन की कीमत लाखों में है, लेकिन भोपाल में ये महज 50 हजार रुपये में बनकर तैयार हो गई है. इस टनल के अंदर नोजल लगे हैं. टनल के अंदर जाने पर सेंसर इन नोजल्स को शुरू कर देता है और इनमें से सैनिटाइजर और पानी का घोल बेहद महीन कणों के रूप में स्प्रे होना शुरू हो जाता है. बनाने वालों का दावा है कि एक व्यक्ति को इस टनल में करीब 20 सेकंड तक रुकना होता है, जिससे टनल के अंदर स्प्रे के रूप में सैनिटाइजर घूम रहा होता है वो शरीर के चारों तरफ ऊपर से नीचे तक शख्स को डिसइंफेक्ट कर देता है.भोपाल स्मार्ट सिटी दफ्तर में तो इस मशीन को गेट पर लगा भी दिया गया है. अब दफ्तर के अंदर जाने और बाहर आने के लिए कर्मचारी इस मशीन के अंदर से होकर ही गुजर रहे हैं. जल्द ही अन्य दफ्तरों और कुछ अस्पतालों में भी इसे लगाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments