Homeप्रमुख खबरेंजनकल्याण के लिए शिवराज का बड़ा फैसला IIFA अवॉर्ड के लिए...

जनकल्याण के लिए शिवराज का बड़ा फैसला IIFA अवॉर्ड के लिए दिए गए 700 करोड़ कोरोना के खिलाफ जंग में लगाने का फैसला

मध्य प्रदेश सरकार ने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स-2020 (IIFA अवॉर्ड) के लिए दिए गए 700 करोड़ रुपये के फंड को कोरोना के खिलाफ जंग में लगाने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार ने यह राशि भोपाल और इंदौर में प्रस्तावित इवेंट के लिए आवंटित की थी, जिसे अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोविड-19 से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर करने का फैसला किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा, ‘प्रदेश में एक बड़ा आयोजन आईफा होने वाला था। वर्तमान में कोरोना संकट के चलते यदि आईफा पर व्यय होने वाली राशि कोरोना सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाती है, तो उससे बड़ी संख्या में जनता को सहायता दी जा सकती है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments