भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के एक दर्जन के लगभग सैनिक या आतंकी मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई का ड्रोने के जरिए वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा भारतीय सेना के हवाले से यह वीडियो जारी किया गया है।