Homeदेशरामदेव की कोरोना दवा :बालकृष्ण ने कहा गतिरोध दूर हुआ आयुष मंत्रालय...

रामदेव की कोरोना दवा :बालकृष्ण ने कहा गतिरोध दूर हुआ आयुष मंत्रालय के जवाब का इंतजार

आयुष मंत्रालय द्वारा बाबा रामदेव द्वारा जारी की गई दवा कोरोनिल पर मंगलवार को रोक लगाने के बाद अब दिव्य फार्मेसी के डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने कहा है की आयुष मंत्रालय ने हमारी कोरोना दवा के अनुसंधान से जुड़ी जो जानकारी मांगी थी वह हमने दे दी है। उधर इस जानकारी को दिए जाने के बाद अभी आयुष विभाग ने कुछ नहीं कहा है उनके उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है।

योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल को लेकर सरकार के सामने जानकारी प्रस्तुत की है। पतंजलि ने कहा है कि एक कम्युनिकेशन गैप था, जोकि दूर हो गया है। पतंजलि ने मंगलवार को कोरोना वायरस का इलाज का दावा करते हुए कोरोनिल नामक दवा लॉन्च की थी। इसके बाद शाम को आयुष मंत्रालय ने दवा से संबंधित जानकारी मांगते हुए ‘कोरोनिल’ के विज्ञापन पर रोक लगा दी।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर बताया है कि जो भी हमसे जानकारी मांगी गई थी, वह हमने आयुष मंत्रालय को दे दी है। बालकृष्ण ने ट्वीट किया,  ‘यह सरकार आयुर्वेद को प्रोत्साहन व गौरव देने वाली है। जो कम्युनिकेशन गैप था, वह दूर हो गया है।  क्लीनिकल ट्रायल के जितने भी स्टैंडर्ड पैरामीटर्स हैं, उन सभी को 100 फीसदी पूरा किया है। इसकी सारी जानकारी हमने आयुष मंत्रालय को दे दी है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments