Homeप्रमुख खबरेंकहीं सरकार को डुबो न दें शिवराज के ये बेलगाम अधिकारी

कहीं सरकार को डुबो न दें शिवराज के ये बेलगाम अधिकारी

ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश की बेलगाम नोकरशाही  सरकार को डुबोकर ही दम लेगी इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि ऐसे निकम्मे और बड़बोले अफसरों पर सरकार पूरी तरह से आश्रित दिखाई दे रही है।

किसानों के लेकर अधिकारियों की संवेदनहीनता का एक और उदाहरण मध्य प्रदेश में खुजनेर मंडी में देखने को मिली. जहां नाराज किसानों को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राधेश्याम जुलानिया ने खेती छोड़कर मजदूरी करने या फिर सरपंच का चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली. दरअसल जुलानिया भावांतर योजना की समीक्षा करने पहुंचे थे. वहां जब उनसे किसानों ने अपनी परेशानी जाहिर की तो जुलानिया सरकार और सरकारी योजना की तारीफ करने में जुट गए.

उन्होंने किसानों को ऐसी सलाह दे डाली कि जो सीधे सीधे किसानों का अपमान है। वे बोले कि सरकार भावन्तर योजना में इतना कुछ दे रही है फिर भी आप प्रसन्न नहीं हैं तो मनरेगा में मजदूरी कर लो या फिर सरपंच बन जाओ आजकल वहां कमाई जादा है।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे दो किसानों ने की खुदकुशी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments