Homeमनोरंजनविरोधियों की जीत पद्मावती की रिलीज टली

विरोधियों की जीत पद्मावती की रिलीज टली

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावती’ के बढ़ते विरोध के बीच फिल्‍म निर्माताओं ने स्‍वेच्‍छा से इस फिल्‍म की रिलीज टाल दी है. पहले यह फिल्‍म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी. फिल्‍म के निर्माता वॉयकाम 18 मोटर पिक्‍चर के प्रवक्‍ता ने रविवार को कहा कि स्‍वेच्‍छा से फिल्‍म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया गया है. बयान में यह भी कहा गया कि फिल्‍म से संबंधित क्‍लीयरेंस मिलने के बाद इसकी रिलीज की नई तारीख की घोषणा की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments