HomeBreakingशुरू होगी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं...

शुरू होगी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हरी झंडी, जानिए नियम

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई आंशिक तौर पर शुरू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दिया है। 21 सितंबर से कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मंत्रालय ने कहा- स्कूल अपने यहां पढ़ाई शुरू करने का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इन नियमों का पालन सभी को करना होगा
शिक्षकों, छात्रों और स्कूल के स्टाफ को छह फीट की दूरी रखनी होगी। लगातार हाथ धोने, मास्क पहने, छींकने पर मुंह पर हाथ रखना, खुद की सेहत पर नजर रखना और थूकने से बचने जैसी बातों का ध्यान रखना होगा।

बच्चे स्कूल गए तो उन्हें इन बातों का ध्यान रखना होगा

1. फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

2. दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी रखनी होगी।

3. यहां-वहां थूकना मना होगा।

4. सेहत पर खुद नजर रखनी होगी।

5. जहां जरूरी हो आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी जाए।

6. कुछ-कुछ देर पर हाथ धाने होंगे। 40 से 60 सेकंड तक।

7. हाथ गंदे न दिखें तब भी इन्हें धोना होगा।

8. ऑनलाइन पढ़ाई की इजाजत बनी रहेगी। इसे बढ़ावा दिया जाएगा।

9. बच्चे अपनी इच्छा से ही स्कूल जाएंगे, लेकिन पैरेंट्स से लिखित सहमति लेनी होगी।

10. स्पोर्ट्स एक्टिविट और असेंबली पर सख्ती से रोक रहेगी।

11. एयरकंडीशनर लगा हो तो उसका टेम्परेचर 24 से 30 के बीच हो।

12. एयरकंडीशनर में ह्यूमिडिटी का लेवल 40 से 70% हो।

13. कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूल ही खोलने की इजाजत होगी।

14. स्कूल आने वाले स्टूडेंट्स, टीचर और कर्मचारियों को कंटेनमेंट जोन में जाने से बचना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments