Homeमध्यप्रदेशफोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति पर हमला

फोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति पर हमला

ग्वालियर /काजल टॉकीज के पीछे फ़ोटो खींचने के दौरान एक दुकानदार ने फ़ोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फोटो जर्नलिस्ट घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदरगंज थाना अंतर्गत काजल टॉकीज के पीछे हाट बाज़ार में रविवार दोपहर जब दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति फ़ोटो खींच रहे थे तभी एक दुकानदार ने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में विक्रम के हाथ और सिर में चोटें आईं हैं। आरोपी दुकानदार पेशे से कबाड़ी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद फ़ोटो जर्नलिस्ट ने हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया, जबकि हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल फ़ोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति का मेडिकल कराकर उनकी शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments