Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में 20 नवम्बर से स्कूल व 1 दिसम्बर से कॉलेज खोलने...

मध्यप्रदेश में 20 नवम्बर से स्कूल व 1 दिसम्बर से कॉलेज खोलने की तैयारी

मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते आठ महीने से बंद स्कूल 20 नवंबर से खोलने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी नोटशीट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है। शिक्षा विभाग की नोटशीट के मुताबिक, 9वीं से 12वीं तक की क्लास 20 या 25 नवंबर से शुरू की जा सकती हैं। कक्षा 6 से 8 तक की क्लास 1 दिसंबर से शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, स्कूल पूरी क्षमता के साथ नहीं चलेंगे। हर क्लास में बच्चों की संख्या भी तय की जाएगी

शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है कि मिडिल और हाईस्कूल सप्ताह में छह की जगह चार दिन खोले जा सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भास्कर से कहा- हाईस्कूल कुछ गाइडलाइन के साथ 20 से 25 नवंबर के बीच खोलने की तैयारी है। मिडिल स्कूल 1 दिसंबर से खोलने के लिए विभाग सहमत है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेंगे। प्राइमरी कक्षाओं पर फैसला पैरेंट्स से चर्चा के बाद होगा।

अभी 9वीं से 12वीं की क्लास चल रही हैं
मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते मार्च से स्कूल बंद हैं। अनलॉक 4 के दौरान 21 सितंबर से केवल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया गया था। इसके लिए पैरेंट्स की सहमति जरूरी की गई थी। अभी एक क्लास में 12 से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है। बच्चे एक या दो घंटे के लिए ही स्कूल आ रहे हैं। जबकि, पहली से आठवीं तक की क्लास ऑनलाइन ही चल रही हैं

30 नवंबर तक नहीं खुलेंगे प्राइमरी-मिडिल स्कूल
प्रदेश में पहली से आठवीं तक के निजी और सरकारी स्कूल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर इन स्कूलों में 30 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है

एक दिसम्बर से खुल सकते हैं कॉलेज
मध्य प्रदेश के कॉलेज 1 दिसंबर से खोलने की तैयारी है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया- कक्षाओं में प्रोफेसर के साथ विद्यार्थी नियमित तौर पर क्लास अटैंड करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में यूजी और पीजी में एडमिशन के लिए एक और फेज की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह ऑनलाइन एडमिशन का पांचवां फेज होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments