Homeदेशभाजपा ने प्रस्तुत किया पार्टी विद डिफरेंस, पार्टी पदाधिकारियों की पत्नियां नहीं...

भाजपा ने प्रस्तुत किया पार्टी विद डिफरेंस, पार्टी पदाधिकारियों की पत्नियां नहीं लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ /यूपी में पंचयात चुनाव की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इसके लिए गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वन विभाग के गेस्‍ट हाउस में गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों और जिलाध्‍यक्षों को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं। वे खुद को इस लायक बने। किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की पत्नी को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी।

सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों को चाहिए कि वे महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करें, जो पंचायत चुनाव लड़ सकें। उन्होंने भाजपा में नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने को लीडर के रूप में प्रोजेक्ट करें। कुशल प्रबंधन से अपनी ताकत बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि भाजपा का कार्यकर्ता ही विधायक और सांसद बनें। बंसल ने बताया कि 26 से 2 दिसंबर तक पार्टी को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करने हैं जिसमें संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया जाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन होगा। इसके अलावा उन्होंने मतदाता बनाने के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को कम से कम पांच हजार मतदाता अभियान चलाकर बनाना है। उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं है इसलिए कोई भी कार्यकर्ता किसी प्रत्याशी के साथ ना लगे। कार्यकर्ता स्‍वेच्‍छा से किसी को भी मतदान कर सकते हैं।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने 2017 के विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत 2022 में दिलाने का लक्ष्य रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments