Homeदेशओवैसी की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

ओवैसी की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

गाजियाबाद के शहीद नगर इलाके में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्‍तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) की रैली के दौरान उनके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब इलाके से रैली का वीडियो सामने आया.

वीडियो में साफ दिख रहा है AIMIM का झंडा लिए बाइक सवार युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस इस बात को स्वीकार रही है कि रैली दो दिन पहले निकाली गई थी उसकी परमिशन भी ली गई थी लेकिन अब पुलिस इस वीडियो की जांच करने की बात कह रही है.

जब इस बारे में AIMIM के जिला अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना है कि हम अपनी रैली में भारतीय ध्वज साथ लेकर चलते हैं. हमलोग राष्ट्रभक्त हैं और किसी विरोधी दल के लोगों ने हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए अपने कुछ लोगों से इस तरह की नारेबाजी कराई गई है.

उन्‍होंने बताया कि हमने गाजियाबाद के एसएसपी को इसकी लिखित शिकायत दी है और जांच में हर मुमकिन सहायता की बात कही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments