Homeदेशगणतंत्र दिवस पर किसानों की हिंसा पर एक्शन में पुलिस कई के...

गणतंत्र दिवस पर किसानों की हिंसा पर एक्शन में पुलिस कई के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान गणतंत्र दिवस पर हिंसक प्रदर्शन व लालकिले पर शर्मनाक कृत्य के खिलाफ अब पुलिस ने कानून के दायरे में सख्त रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है। किसानों के ट्रैक्टर परेड में मचे उत्पात के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है और मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के मामले में सात प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी जिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। द्वारका में तीन और शाहदरा जिले में एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि और प्राथमिकी दर्ज होने के आसार हैं। इससे पहले दिन में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसानों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंडे फहरा दिये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments