Homeप्रमुख खबरेंदिल्ली में CJP का प्रदर्शन फ्लॉप शो साबित, घरों से बाहर नहीं...

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फ्लॉप शो साबित, घरों से बाहर नहीं निकले Gen Z; उम्मीद से काफी कम रही भीड़

CJP प्रमुख दीपके, रांका, सौरव और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2026/पुलिस का चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की चर्चा; CJP प्रमुख दीपके, रांका, सौरव और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी का भी दावा

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2026/दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर जिस तरह की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही थी, उसके मुकाबले खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन में लोगों की संख्या काफी कम रहने की बात सामने आई है।

प्रदर्शन को लेकर Gen Z यानी युवा वर्ग की भागीदारी भी उम्मीद के अनुरूप नजर नहीं आ रही है। ऐसे में यह प्रदर्शन फ्लॉप शो साबित होता दिख रहा है। केवल कम्युनिस्ट, आप और CJP से जुड़े लोग ही इसमें दिख रहे हैं उनकी संख्या भी गिनी चुनी है उल्लेखनीय है की कांग्रेस सपा जैसे दल इसमें शामिलनहीं हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आई है।

CJP प्रमुख दीपके, रांका, सौरव और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी

प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम में CJP प्रमुख दीपके और ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हालांकि, इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

सिसोदिया सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी की चर्चा

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया सहित कुछ अन्य चेहरों के सड़कों पर उतरने और पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

सुरक्षा के बीच प्रदर्शन, भीड़ पर उठे सवाल

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस प्रदर्शन में अपेक्षा से कम भीड़ जुटने के दावों ने आयोजन की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं। Gen Z की सीमित भागीदारी को भी प्रदर्शन से जुड़ी प्रमुख चर्चाओं में शामिल किया जा रहा है।

।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments