Homeदेशउत्तराखंड आपदा: रैणी और तपोवन में एक घंटे तक नाचती रही मौत,...

उत्तराखंड आपदा: रैणी और तपोवन में एक घंटे तक नाचती रही मौत, जो भी सामने आया उसे लील लिया

 

उत्तराखंड में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बहुत बड़ा हादसा हुआ। राज्य के चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिरा। इससे बेतहाशा बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और धौलीगंगा पर बन रहा बांध बह गया। तपोवन में एक प्राइवेट पावर कंपनी के ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और सरकारी कंपनी NTPC के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ।

ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में काम कर रहे 15 से 20 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही NTPC प्रोजेक्ट पर करीब 150 मजदूरों की जान जाने की आशंका है। प्रोजेक्ट साइट से तीन शव बरामद हुए हैं। इस बीच, मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची ITBP की टीम ने तपोवन प्रोजेक्ट के पास टनल में फंसे सभी 16 लोगों को निकाल लिया है।

राहत की बात यह है कि पीपल कोटी से चमोली के बीच में अलकनंदा नदी का जलस्तर तो बढ़ा है, लेकिन नदी का क्षेत्र चौड़ा होने से बहाव सामान्य हो गया है। हादसे के बाद NDRF और ADIRF की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। मारे गए लोगों के परिवार को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से भी 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments