Homeदेशअभिनेता राजीव कपूर का निधन,सदमें में कपूर खानदान

अभिनेता राजीव कपूर का निधन,सदमें में कपूर खानदान

राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वह 58 साल के थे।बताया जा रहा है राजीव कपूर सुबह तक ठीक ठाक थे। नाश्ते के बाद उन्हें हल्की सी बेचैनी हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया

उनके निधन से कपूर खानदान में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद थे। चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर अपने घर से निकलती दिख रही हैं। उनके साथ करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता कपूर भी हैं। इस दौरान करीना काफी परेशान दिखीं, वहीं करिश्मा भी फोन पर लगातार व्यस्त थीं। परिवार के तीनों सदस्य कार में बैठकर रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments