Homeमध्यप्रदेशअचानक निरीक्षण पर आए DRM गंदगी देख भड़के ,अफसरों के छूटे

अचानक निरीक्षण पर आए DRM गंदगी देख भड़के ,अफसरों के छूटे

ग्वालियर /मंगलवार को अचानक DRM संदीप माथुर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर रेलवे कॉलोनी तक निरीक्षण किया। वह गंदगी देखकर काफी नाराज हुए हैं। साथ ही उन्होंने अफसरों को साफ कर दिया है कि उनको स्टेशन से लेकर कॉलोनी तक कोने-कोने पर सफाई चाहिए। इसके बाद उन्होंने रेल गेस्ट हाउस में अफसरों की बैठक भी ली है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए 9 दिन बाद 18 फरवरी को एनसीआर (नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे) के मुख्य महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी आने वाले हैं। जीएम के आने से पहले स्टेशन को चकाचक करने के लिए रेलवे के अफसर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह DRM संदीप माथुर बिना सूचना दिए सड़क मार्ग से ग्वालियर स्टेशन आ पहुंचे। DRM को स्टेशन पर खड़ा देख स्थानीय रेल अधिकारियों को सर्दी में भी पसीना आ गया। आनन फानन में सभी अफसर स्टेशन पहुंचे।

18 फरवरी को एनसीआर के जीएम आने वाले हैं, उससे पहले रेलवे स्टेशन को चकाचक करने में अफसर जुटे हुए हैं।
गंदगी देख भड़के

ग्वालियर पहुंचे DRM कुछ देर के लिए रेल गेस्ट हाउस में रुकने के बाद रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। रेलवे कॉलोनी की बदतर स्थिति देख कर रेल विभाग के मेंटेंनेस अमले के अधिकारियों से नाराज होते हुए कहा कि रेलवे कॉलोनी का क्या हाल बना रखा है रेलवे कर्मी व उनके परिवार किन परिस्थितियों में यहां रह रहे हैं। क्या कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं होती है या फिर सफाई कर्मी कचरा उठाने के लिए नहीं है। आगे से ऐसा नहीं चलेगा। रेलवे कॉलोनी के निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण किया। यहां भी सफाई व्यवस्था चकाचक नहीं मिली है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर डस्टबिन कचरे से ओवरलोड मिले। इन्हें तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के बाद DRM ने रेल गेस्ट हाउस में रेलवे अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने 18 फरवरी को जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान क्या व्यवस्थाएं रहेगीं। किन-किन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की जाएगी उस पर अफसरों से सवाल-जवाब किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments