Homeमध्यप्रदेशभाजपा ने सभी वार्डों में समर्पण दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल...

भाजपा ने सभी वार्डों में समर्पण दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

ग्वालियर 11 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के परिश्रम , अनुशासन , त्याग के कारण भारतीय जनता पार्टी का आज जो वट वृक्ष खड़ा है, जिनके कारण भारतीय जनता पार्टी में लोगों की आस्था है, ऐसे पितृ पुरुष की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उक्त बात गुरूवार को भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य  ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।
श्री आर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने कहा था विचारधारा हमारी पूंजी है कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैए और आज भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप है उसमे कार्यकर्ताओं की अपार शक्ति लगी है एकुछ भी नहीं मिलाए लेकिन विचारधारा जिंदा रहे इसके लिए लोगों ने अपने बलिदान दिया है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह ने कहा कि पंण् दीनदयालजी हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। निस्वार्थ सेवा की भावना उनमें स्वाभाविक रूप से थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और गरीबों की सेवा में समर्पित था। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयालजी के अंत्योदय के विचार या समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस महान हस्ती को मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि आज महामानव दीनदयाल जी की पुण्यतिथि है और भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल जी का विचार है उस विचार को लेकर चल रही है एउसका उदाहरण है अभी जो हिंदुस्तान का बजट आया है उस बजट में भी दीनदयाल जी की एकात्म मानववाद का दर्शन साफ साफ दिखाई दे रहा है। बजट वास्तव में आम आदमी का बजट हैए किसानों का बजट हैए आत्मनिर्भर भारत का बजट है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा किसी भी संगठन को चलाने के लिए चार यकद्ध की आवश्यकता होती है प्रथम कार्यकर्ताए द्वितीय कार्यक्रमए तृतीय कार्यालय और चौथा कोष। अगर किसी भी संगठन के पास कोष नहीं है तो वह संगठन नहीं चल सकता। हम लोग पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बनाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद सिंह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल,नियाज मोहम्मद, आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी सतीश बोहरे, मधुसूदन भदौरिया, महेश उमरैया, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, अशोक शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, जयंत शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, हरिओम झा, उमेश भदौरिया, चेतन मंडलोई, प्रयाग तोमर, मनोज मुटाकर, सतीश साहू, विकास गिरि, वरुण देव शर्मा, आरके गुप्ता, खुशबु गुप्ता, रेशू राजावत, शंकुतला परिहार, अशोक जैन, धर्मेंद्र कुशवाह, बलवीर सिंह तोमर, नूतन श्रीवास्तव, विवेक चैहान, विवेक शर्मा, रामप्रकाश परमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। ——————————————-

पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सभी 60 वार्डों में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीनदयालजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वार्डों में निवासरत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments