Homeमध्यप्रदेशरेलवे कन्सेशन की सुविधा पुनः प्रारंभ कराए जाने को लेकर पत्रकारों ने...

रेलवे कन्सेशन की सुविधा पुनः प्रारंभ कराए जाने को लेकर पत्रकारों ने सांसद विवेक शेजवलकर को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर /शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को रेलवे यात्रा में प्रदान की जाने वाली पचास प्रतिशत छूट को पुनः प्रारंभ किए जाने को लेकर आज मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल सम्भागीय अध्यक्ष प्रदीप मांढरे के नेतृत्व में ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर से मिला और ज्ञापन सौंपा।
श्री शेजवलकर को दिए ज्ञापन में कहा गया की अधिमान्य पत्रकारों को लंबे समय से रेलवे यात्रा में पचास प्रतिशत की छूट का लाभ मिलता रहा है। पिछले समय में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने इस सुविधा को स्थगित कर दिया था। चूंकि अब हालात सामान्य हो चुके हैं और विविध क्षेत्रों में अनलॉक की प्रक्रिया लागू हो चुकी है। ज्ञापन में श्री शेजवलकर से अनुरोध किया गया है की वे पत्रकारों को प्राप्त इस सुविधा को पूर्ववत प्रारंभ कराए जाने को लेकर रेलमंत्री से चर्चा करें।
इस अवसर पर सांसद को श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का इस संबंध में रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन से भी अवगत कराया गया। प्रदेश भर में संघ की सभी संभागीय व जिला ईकाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र के सांसद को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। मालूम हो कि केन्द्र की मोदी सरकार ने लगभग एक वर्ष पूर्ण कोरोना संक्रमण की शुरूआत होते ही पत्रकारों की रेलवे रियायत यात्रा सुविधा बंद कर दी थी। चर्चा के दौरान सांसद श्री शेजवलकर ने पत्रकारों को आश्वस्त किया की वे इस बारे में रेलमंत्री से चर्चा कर पत्र लिखकर ज्ञापन में की गई मांग का समाधान करने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव, सम्भागीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मांढरे, महासचिव श्री राजीव अग्रवाल,सम्भागीय उपाध्यक्ष श्री रमन पोपली, प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वय श्री बच्चन बिहारी,श्री सुरेश दंडोतिया, प्रवीण दुबे,प्रदीप शास्त्री, सुनील मुदगल, अनिल शर्मा, राजेश अवस्थी लावा, जयदीप सिकरवार, कोक सिंह जयदीप सिकरवार सहित अनेक पत्रकार शामिल थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments