गुजरात के 6 महानगर पालिका (मनपा) चुनावों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है। मंगलवार को काउंटिंग पूरी होने पर सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिला। भाजपा ने इन शहरो में 489 यानी 85% और कांग्रेस ने 46 यानी 8% सीटें जीतीं, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए। वहीं, सूरत में पहली बार आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीतकर आए।
गुजरात मनपा चुनाव में खिला कमल कांग्रेस का सूपड़ा साफ
RELATED ARTICLES