Homeदेशअब केरल में भी बहने लगी भगवा बयार 98 कम्युनिस्टों ने थामा...

अब केरल में भी बहने लगी भगवा बयार 98 कम्युनिस्टों ने थामा भाजपा का हाथ

पश्चिम बंगाल के बाद अब केरल में भी भगवा बयार शुरू होती दिख रही है।केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले वाम दलों के कुल 98 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में इन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए भाजपा नेता वीवी राजेश ने खबर की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के स्थानीय कार्यालय को बीजेपी कार्यालय बनाने की भी पेशकश की है।

उन्होंने कहा, “आज सीपीआई (एम) के 98 सदस्यों ने मुकुल प्रभाकरण के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का स्वागत किया और वे  सभी भाजपा में शामिल हो गए।” भाजपा नेता ने कहा, “सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है, उन्होंने लेफ्ट की पार्टी कार्यालय की भी पेशकश की है। हम आने वाले दिनों में सीपीआई (एम) के स्थानीय कार्यालय को बीजेपी कार्यालय में बदलने जा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments