Homeमध्यप्रदेशकोरोना :स्कूलों की मनमानी ने बढ़ाया अभिभावकों का तनाव, कुम्भकर्णी नींद...

कोरोना :स्कूलों की मनमानी ने बढ़ाया अभिभावकों का तनाव, कुम्भकर्णी नींद में सोया है प्रशासन

शहर के के दो बड़े विद्यालयों कार्मल कान्वेंट, व केन्द्रीय विधालयों में  परीक्षा जारी, हजारों अभिभावक तनाव में,कोरोना संक्रमण के भय से बच्चों को नहीं करने दिया जा रहा लंच, प्यास लगने पर भी नहीं हटाने दिया जा रहा मास्क
भी परेशानी बढ़ी है। बच्चों को लगातार मास्क लगाए रहने,लंच बॉक्स का उपयोग न करने देने,पानी आदि का उपयोजन न करने देने को लेकर भी अभिभावकों  का तनाव बढ़ा हुआ है। उनका मानना है की शासन प्रशासन को केवल दसवीं बारहवीं की परीक्षा को छोड़ सभी परीक्षा ऑनलाइन ही कराना चाहिए।
उधर शहर में एक बार फिर काेराेना का संक्रमण जाेर पकड़ रहा है। हालात पिछले साल मई की तरह बनने लगे हैं। पिछले 6 दिन में 57 नए काेराेना संक्रमित लाेग सामने आए हैं। जबकि पिछले साल 24 मार्च से 15 मई तक 50 राेगी ही मिले थे। शनिवार काे शहर में 12 नए संक्रमित मिले। विशेषज्ञाें का कहना है कि संक्रमण और न बढ़े इसके लिए लाेगाें काे अब ज्यादा सावधानी अधिक बरतने की जरूरत है। लाेग घर के बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें और सेनिटाइजर का उपयोग करें।

चिंता की बात ये है कि नए संक्रमित बढ़ने के बाद भी अस्पतालों व फीवर क्लीनिकों पर सैंपल कम हो रहे हैं। सरकारी व प्राइवेट लैब काे जाेड़ने के बाद जांच कम हाे रही हैं। वायरोलॉजीकल लैब में जहां पहले 2000 से अधिक सैंपल लग रहे थे वहीं शनिवार को ग्वालियर के 252 सैंपल सहित 672 सैंपल की ही जांच हुई। ग्वालियर के सैंपल की जांच में 12 को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments