Homeमध्यप्रदेशपूर्व सांसद ने रौद्र रूप धारण कर सड़क पर डाली कुर्सी तो...

पूर्व सांसद ने रौद्र रूप धारण कर सड़क पर डाली कुर्सी तो नतमस्तक हुआ प्रशासन

शनिवार दोपहर कंपू में ठेला चालकों को जब जिला प्रशासन ने खदेड़ा तो पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा उनके साथ जाकर सड़क पर बैठ गए। अफसर समझाने पहुंचे तो उनको फटकार लगाई। साफ शब्दों में कहा कि पहले इनकी व्यवस्था करो फिर कार्रवाई। इस दौरान करीब 1 घंटे चौराहा पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पूर्व सांसद के इस रवैया के सामने प्रशासन की एक नहीं चली। जो मांग उन्होंने की वह सभी मान ली गईं। इसके बाद ठेला चालकों के चेहरे खिल उठे। पर पूर्व सांसद अनूप मिश्रा इस तरह से लंबे अरसे बाद पब्लिक के बीच में पहुंचे हैं। वह अपने इसी अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं।

शनिवार दोपहर कंपू तिराहा पर जिला प्रशासन के अफसरों के निर्देश पर मदाखलत दस्ता सड़कों पर खड़े हाथ ठेला चालकों पर कार्रवाई करने पहुंचा था। जैसे ही मदाखलत अमले ने ठेलों को हटाना और जब्त करना शुरू किया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। वहां से ठेला चालक पूर्व सांसद अनूप मिश्रा के पास पहुंच गए। लगातार तीन दिन से मदाखलत अमला कार्रवाई कर रहा था। अचानक अनूप मिश्रा ठेला वालों की मदद के लिए कंपू तिराहा पर पहुंच गए। बीच तिराहा पर कुर्सी डालकर बैठ गए। जब यह नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों को पता लगा तो वह पूर्व सांसद को मनाने पहुंच गए। पूर्व सांसद अनूप मिश्रा ने वहां पहुंचे अफसरों को खूब फटकार लगाई । उनका कहना था कि जब तक ठेला चालकों के लिए व्यवस्था नहीं कर देते हो किसी को यहां से विस्थापित करने के बारे में सोचना भी नहीं। इसके बाद पूर्व सांसद की हर बात को अफसरों ने स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि वह सभी मांगे पूरी होने के बाद ही आगे कार्रवाई करेंगे। पूर्व सांसद के सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ जाने और न्याय की मांग करने के दौरान एक घंटे तक वहां जाम के हालात भी बने रहे।

तीन दिन से सुन रहा था आज आर पार की सोच यहां आ गया

बाद में श्री मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा की तीन दिन से सुन रहा था सड़क से ठेले हटा दिए। जब ठेला वाले मेरे पास आए तो मैंने सोचा आज आरपार की बात हो ही जाए। बैठक से सीधे कंपू तिराहा पहुंचा और अपने लोगों के बीच बैठ गया। हमें आश्वासन दिया गया है कि सारी मांगों पर जल्द अमल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments